Top News

अलीगढ़ :- तेज बुखार से भैंस की दर्दनाक मौत, परिवार को ₹1.20 लाख का नुकसान !

अलीगढ़ थाना लोधा क्षेत्र के गांव परसहरा में एक भैंस की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार भैंस घर के अंदर बंधी हुई थी, तभी अचानक वह बीमार होकर गिर पड़ी भैंस की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और बताया कि भैंस को लगभग 103 डिग्री बुखार था। उपचार के दौरान ही भैंस की मौत हो गई पीड़िता सुनीता देवी वाइफ ऑफ नेत्र पाल ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित थाने को अवगत कराया। बाद में पहुंचे सरकारी पशु चिकित्सक ने भी भैंस की मृत्यु का कारण तेज बुखार बताया भैंस की मौत से पीड़ित परिवार को लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की राहत या मुआवजा प्रदान किया जाए तो वही पीड़ित विजय कुमार की माता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume