Top News

अलीगढ़ अनियंत्रित रोडवेज बस दुकान में घुसी, महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल ।

अलीगढ़। अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में शनिवार को अलीगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस संख्या UP 85 DT 6484 अलीगढ़ से मथुरा जा रही थी। इगलास बिजलीघर के सामने अचानक बस अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रही महिला को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को रौंदकर एक दुकान में घुस गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। महिला समेत दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। पुलिस फरार चालक और परिचालक की तलाश कर रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और घायलों को उचित उपचार व मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume