Top News

सदलपुर गांव में गली निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान, रास्ता बनवाने की उठाई मांग।

अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सदलपुर में गली निर्माण न होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द रास्ते का निर्माण कराए जाने की मांग की है
ग्रामीणों के अनुसार इंद्रपाल के घर से पूर्व प्रधान सदानंद के घर तक जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। लोगों का कहना है कि वर्ष 1995 से यह रास्ता इसी हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
बरसात के दिनों में मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गली का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर ।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume