Top News

भात की रस्म में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, कछला गंगा घाट के पास सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल ।

भात की रस्म में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, कछला गंगा घाट के पास सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा हुआ चकनाचूर, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

उझानी (बदायूं) - उझानी थाना क्षेत्र के कछला गंगा घाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में भात की रस्म में शामिल होने जा रही महिलाओं समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, एक परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ई-रिक्शा में सवार होकर शादी समारोह में भात की रस्म निभाने जा रहे थे। इसी दौरान कछला गंगा घाट के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूटने से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। ,

Post a Comment

और नया पुराने
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume