Top News

पेट्रोल पंप गार्ड की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, कासगंज-बरेली राजमार्ग रहा बाधित ।

पेट्रोल पंप गार्ड की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, कासगंज-बरेली राजमार्ग रहा बाधित

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय सोरों रेलवे क्रॉसिंग पर रुका वाहन, सीओ सिटी के समझाने पर खुला जाम

कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम जखेरा निवासी केशव यादव (57) पुत्र तालिग राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नगरिया चौकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर गार्ड के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे वाहन को रुकवाकर कासगंज-बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस नगरिया पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोरों ले जा रही थी। इसी दौरान परिजनों को घटना की जानकारी मिली और वे सोरों रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने शव वाहन को रुकवाकर राजमार्ग पर जाम लगा दिया तथा मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे।

जाम लगने से कासगंज-बरेली राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

बाद में क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान मौके पर पहुंचीं और परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाया। आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume