Top News

बुलंदशहर के युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ी रोड, अधमरा कर युवक को अलीगढ़ में फेंक कर हुए फरार ।

अलीगढ़
युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ी रोड, अधमरा कर युवक को अलीगढ़ में फेंक कर हुए फरार 
अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव चकाथल की घटना सामने आई है जहां एक युवक को उसके घर से दारु पीने के बहाने ले जाकर चार युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रोड घुसेड़ दी जिससे वह बेहोश हो गया और पूरी रात जंगल में पड़ा रहा‌। पीड़ित भाई द्वारा बताया गया कि वह जिला बुलंदशहर के थाना रामघाट के गांव विजय नगलिया के रहने वाले हैं। देर रात तक भाई घर नहीं आया तो उसे इधर उधर ढूंढा गया तो वह अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के चकाथल के जंगलों में सरकारी ट्यूबवेल पर पड़ा मिला जिसके बाद परिवार ने युवक को स्थिति गंभीर होने के चलते प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा बताया गया है कि डाक्टरों ने बताया है कि प्राइवेट पार्ट में रोड घुसने से युवक की आंतें बस्ट हो गई है फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और परिजनों ने अलीगढ़ एसएसपी से मिलकर दबंगों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

राहुल शर्मा ब्यूरो अलीगढ़

Post a Comment

और नया पुराने
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume