Top News

ढोलना-गढ़ी रोड पर टेंपो-ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 10 घायल।


ढोलना-गढ़ी रोड पर भरसोली मोड़ से पहले* एक टेंपो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई 
जो कि टेंपो *नंबर UP81CT0672* गढ़ी हरनाठेर की तरफ से आ रहा था, जिसमें *ग्राम गढ़ी हरनाठेर, थाना ढोलना, कासगंज* निवासी *बबलू पुत्र बडडे* के पिता की *तेरहवीं* में शामिल होने आए ससुराल पक्ष के लोग सवार थे। बबलू के पिता बडडे की हाल में मृत्यु हुई थी। उनकी ससुराल *ग्राम अलखपुर, थाना बरला, जिला अलीगढ़* में है। सभी लोग तेरहवीं की दावत खाकर वापस अलखपुर लौट रहे थे।
वहीं ढोलना की तरफ से *JBS भट्ठे की ईंट* से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। भरसोली मोड़ से पहले दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मृतक लोग 
1. *राकेश पुत्र अमर सिंह, उम्र 32 वर्ष*  
2. *योगेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह, उम्र 27 वर्ष*  
3. *मानसिंह पुत्र सिद्धू सिंह, उम्र 52 वर्ष*  
उपरोक्त तीनों निवासी ग्राम अलखपुर, थाना बरला, जिला अलीगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
टेंपो में सवार 10 लोग घायल हुए हैं: किताब सिंह 45 वर्ष, मल्लू पुत्र रामचंद्र 55 वर्ष, राधे पुत्र शिवचरण 60 वर्ष, विकास पुत्र अमर सिंह 18 वर्ष, लाजपत 40 वर्ष, विशांत पुत्र किताब सिंह 24 वर्ष, कललू पुत्र रामचंद्र 60 वर्ष, संजू पुत्र छोटेलाल 28 वर्ष, शनि पुत्र मोहनलाल 18 वर्ष एवं टेंपो चालक *अवनेश पुत्र प्रताप सिंह 22 वर्ष*। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है।
तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। मृतकों एवं घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश JBS भट्ठे के माध्यम से की जा रही है।
मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बही ढोलना गढ़ी रोड पर भरशोली मोड़ से पहले एक्सीडेंट के घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक और अपर अधीक्षक पुलिस एवं co द्वारा किया गया ।

रिपोर्ट जीतेश राजपूत 
उप संपादक

Post a Comment

और नया पुराने
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume