कासगंज:- किलोनी रफातपुर में शातिर चोरों का कारनामा, सोते परिवार के कमरे से 50 लाख के जेवर-नकदी उड़ाए ताला और सूटकेश खोलकर स्टील के कमंडल में रखे 10.5 लाख कैश व 20 लाख के गहने ले गए, फोरेंसिक-डॉग स्क्वॉड जांच में जुटी
कासगंज।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव किलोनी रफातपुर में रविवार-सोमवार की रात शातिर चोरों ने हाईटेक तरीके से बड़ी चोरी को अंजाम दिया। घर के सभी सदस्य सोते रहे और चोर बिना आवाज किए कमरे का ताला व सूटकेश खोलकर करीब 50 लाख रुपयेका माल समेट ले गए। गांव किलोनी रफातपुर निवासी सतेन्द्र यादव उर्फ भूरे का मकान मुख्य सड़क किनारे है। रविवार रात अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए। जिस कमरे में नकदी-जेवर थे, उसका ताला चोरों ने आधुनिक तकनीक से बिना शोर किए खोल लिया। फिर कमरे में रखे संदूक से सूटकेश की चाबी निकाली और सूटकेश खोलकर उसमें रखा स्टील का कमंडल उठा ले गए।
पीड़ित के अनुसार स्टील के कमंडल में करीब 10.5 लाख रुपये कैशरखा था। यह रकम मकान खरीदने के लिए लंबे समय से जोड़ी गई थी। इसके अलावा करीब 20 लाख के जेवरात भी थे। चोरी गए जेवरों में 22 सोने की अंगूठी, एक सोने की कुंदनी, दो चांदी की कुंदनी, दो सोने की चेन, कुंडल और छल्ले शामिल हैं। कुल मिलाकर तकरीबन 50 लाख*का सामान चोरी हुआ है।
सोमवार सुबह नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉडमौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड भी लगाया गया।पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासे का दावा किया गया है।
रिपोर्ट पूरन सिंह
एक टिप्पणी भेजें