उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की पावन तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में आज सोमवतीअमावस्या के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर पवित्र स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और पितरों का तर्पण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है इसी आस्था के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने आराध्य देवों की पूजा-अर्चना की
प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और पूरा शूकरक्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है।
रिपोर्ट - शशिकांत दीक्षित दस्तक न्यूज़ (कासगंज)
एक टिप्पणी भेजें