Top News

कासगंज: ढोलना में प्रवक्ता परीक्षा पर SDM का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं ।

कासगंज। कस्बा ढोलना स्थित राणा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चल रही *प्रवक्ता भर्ती परीक्षा* को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 
रविवार को *उपजिलाधिकारी महोदया* ने परीक्षा केंद्र का औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों व पुलिस बल की तैनाती चेक की।
SDM ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया और अभ्यर्थियों की तलाशी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता न हो।
उन्होंने कहा कि *प्रवक्ता परीक्षा* को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी व थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट :- बबलू राजपूत 

Post a Comment

और नया पुराने
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume