अलीगढ़ के कोल तहसील क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना बन्ना देवी इलाके में खड़ी बोलेरो पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की और देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
अलीगढ़ खड़ी बोलेरो पिकअप में लगी भीषण आग
Aligarh Dastak
0
एक टिप्पणी भेजें