अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव अहमदपुरा से घर से नाराज होकर गई चार बच्चियों को पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल बरामद कर लिया है। चारों बच्चियां परिवार के लोगों की डांट की वजह से घर से बिना बताए पहले दिल्ली गई और फिर वहां से मथुरा पहुंच गई थी। स्थानीय थाने पर सूचना मिलने के बाद एसपी देहात के निर्देशन में पांच टीमों का गठन किया गया जिसके बाद सभी बच्चियों को चंद घंटों में मथुरा से बरामद किया गया है। उक्त घटना को लेकर रविवार दोपहर 2:30 बजे एसएसपी नीरज जादौन ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया और सभी बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान बच्चियों के परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस की प्रशंसा की है। घटना को खुलासा करते हुए एसएसपी के द्वारा सभी बच्चियों को गिफ्ट देकर उनको उनके घर भेज दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट:- राहुल कुमार शर्मा
अलीगढ़ दस्तक न्यूज़ चैनल
إرسال تعليق