अलीगढ़ कस्बा गभाना के सोमना खैर रोड़ स्थित गांव वीरपुरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में क्षेत्रीय रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया शिविर का शुभारंभ डॉ सुशील गौतम एवं सुशील चौधरी प्रधान हीसैल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया , शिविर में 40 रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर कर रक्तदान करते हुए 160 लोगों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया डॉ. सुशील गौतम ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ , बीमारी मुक्त रहता है प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने के उपरांत रक्तदान करना चाहिए, सुशील चौधरी प्रधान ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है एक बार रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है कार्यक्रम संयोजक भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) युवा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर ने सभी रक्तवीरो को प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान, अजय चौधरी, विक्की गौड़ , मोहित , अमित चौधरी, शैलू चौधरी , भूपेंद्र, प्रवीन, सचिन , पुष्पेन्द्र, डॉ, जुगेंद्र , कालू ठाकुर, ( मीर की नगरिया ) डॉ, वीनेश, हरेंद्र तिवारी, तेजा ठाकुर, डिगबर सिंह, अच्छी गौतम ,करन ठाकुर , अनिल कुमार, रविन्द्र ठाकुर, पवन सिंह, अनु ठाकुर, अंकुर तोमर, गणेश, धर्मेन्द्र, आदि।
ब्यूरो रिपोर्ट:- राहुल कुमार शर्मा
अलीगढ़ दस्तक न्यूज़ चैनल
إرسال تعليق