अलीगढ़ लोधा ब्लॉक के गांव ताजपुर रसूलपुर में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब गांव के होनहार युवक आकाश कुमार का चयन आर्मी इंजीनियरिंग में हुआ। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
आकाश कुमार की सफलता से पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों का कहना है कि काफी वर्षों बाद गांव के किसी युवक का सरकारी सेवा में चयन हुआ है, जिससे पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है।
ग्रामीणों ने कहा कि आकाश कुमार की मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर सत्यपाल प्रधान, शुभम सिंह, चंद्रप्रकाश, निशान्त कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे
रिपोर्ट: राहुल कुमार शर्मा
ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ दस्तक न्यूज़ चैनल
अलीगढ़
إرسال تعليق