Top News

कन्नौज में 6 बीघा जमीन के लिए पिता की हत्या, बेटे ने पहले गाली-गलौज की; फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

 कन्नौज में जमीन के विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इकलौते बेटे ने इस घटना को अंजाम शराब के नशे में दिया।





संवाददाता, कन्नौज।
एक बार फिर जिले में जमीन के लालच में युवक ने सोते समय कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। सुबह पौत्र ने चारपाई से खून टपकता देखकर कंबल उठाया, तो खून से लथपथ बाबा का शव देखकर शोर मचाया, तो पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। हत्या को अंजाम देने के बाद से आरोपित बेटा फरार हो गया।


सकरावा थाना क्षेत्र गांव देवपुर बैगवां निवासी 75 वर्षीय श्रीकृष्ण बाथम के पास छह बीघा जमीन है। उनका इकलौता बेटा अशोक कुमार अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करता था। इससे बुजुर्ग श्रीकृष्ण अपने बेटे अशोक के 28 वर्षीय पुत्र रजनीश के साथ रहते थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume