Top News

मौसम का यू टर्न, उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा तेज लू चलने की मौसम विभाग की चेतावनी


UP Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के 16 जिलों में पारा बढ़ेगा और तेज लू चलेगी।






डिजिटल डेस्क, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र सरकार में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विभाग के कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे अब मौसम का अपडेट अधिक सटीक और जल्दी मिलेगा। मौसम विभाग का अगले कुछ दिनों के लिए जो अनुमान है, वह लोगों को दोपहर में घरों से न निकलने के लिए सतर्क कर रहा है।


उत्तर प्रदेश के लोगों को बीते एक हफ्ते से बादलों और बारिश के कारण भीषण गरमी से राहत मिली, लेकिन मौसम के यू टर्न के अब उनको भीषण गरमी फिर झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के 16 जिलों में पारा बढ़ेगा और तेज लू चलेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume