कासगंज: तेज आंधी-बारिश में मकान का लेंटर गिरा, पति-पत्नी और 3 साल की बेटी की मौत, 3 बच्चे गंभीर
सिढ़पुरा के शेखुपुरा गांव में हादसा, मलबे में दबा परिवार, गांव में पसरा मातम कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुरा में बुधवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों की पहचान:
1. वीरभान, उम्र 30 वर्ष
2. पत्नी नीलम, उम्र 27 वर्ष
3. बेटी काव्या, उम्र 3 वर्ष
घायल:
1. काजल, उम्र 10 वर्ष
2. सूरज, उम्र 7 वर्ष
3. किरण, उम्र 5 वर्ष
तीनों घायल बच्चों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
सूचना मिलते ही *थाना सिढ़पुरा पुलिस, राजस्व टीम और उपजिलाधिकारी* मौके पर पहुंचे। जेसीबी से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट: बबलू राजपूत
إرسال تعليق