कासगंज मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
कासगंज जनपद के थाना सोरों क्षेत्र में शनिवार सुबह मथुरा-बरेली हाईवे पर कलेक्ट्रेट के समीप यूपी रोडवेज और राजस्थान परिवहन की बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस एवं प्रशासन की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे के बाद अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सक, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया।
रिपोर्ट: बबलू राजपूत
إرسال تعليق