Top News

जुलाई के प्रथम सप्ताह में खैर में होगा मंडल स्तरीय ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह।

अलीगढ़ खैर । ग्रामीण पत्रकारों की एकता, संवाद और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जुलाई के प्रथम सप्ताह में खैर कस्बे में मंडल स्तरीय ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को पत्रकार विश्वास शर्मा के आवास पर ग्रामीण पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में मंडल एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ग्रामीण पत्रकारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार विवेक वशिष्ठ ने बताया कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों तथा पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष सुखवीर शर्मा एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गोविल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।
बैठक में ग्रामीण पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष सुखवीर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश गौतम, गौरी शंकर शर्मा, गोविंद पचौरी, विवेक वशिष्ठ, अनिल गोविल, विश्वास शर्मा, राजीव रतन शर्मा,पुनीत शर्मा अमित शर्मा तहसील खैर अध्यक्ष उमेश कुमार बर्मन, तहसील इगलास अध्यक्ष बहादुर सिंह, तहसील गभाना अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय सहित डोली शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश चौधरी, प्रवीण शर्मा, रामहरी सिंह, सुनीता गोस्वामी और अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा शीघ्र ही कार्यक्रम की तिथि, समय एवं विस्तृत रूपरेखा की घोषणा की जाएगी। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

और नया पुराने
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल
Aligarh Dastak | अलीगढ़ दस्तक समाचार एवं मनोरंजन चैनल

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume