राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने रुकवाया कार्य, उचित मुआवजे तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
फिरोजाबाद में किसानों की जमीन पर NHAI द्वारा कथित अवैध कब्जे के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच मामला और गरमा गया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अनुसार एनएचएआई एवं प्रशासन द्वारा किसानों के विरोध के बावजूद जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया तथा तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संगठन का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने संबंधित कार्य को रुकवा दिया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली। भाकियू (भानु) ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रभावित किसानों को उनका उचित मुआवजा और अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी
एक टिप्पणी भेजें